19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

डीजल के दाम 81 के पार, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली: आज लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। विभिन्न शहरों में डीजल के भाव में 11-12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली है. हालांकि, पेट्रोल के दाम में किसी तरह की बढ़ोत्तरी अभी नहीं हुई है।

81 के ऊंचे स्तर पर डीजल की कीमतें –

 देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां एक लीटर डीजल की कीमत 81.05 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. जबकि पेट्रोल कल वाले ही भाव 80.43 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

डीजल के दाम

 पेट्रोल और डीजल की नई दरें –

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर पर रही। वहीं, डीजल का दाम बढ़कर 76.17 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है. देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.19 रुपये पर यथावत रही। वहीं, एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 79.27 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये के स्तर पर बनी हुई है. वहीं, डीजल का दाम 78.11 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमतों में तेल कंपनियां बढ़ोतरी कर रही हैं। जबकि पेट्रोल की कीमतों में कंपनियों ने काफी समय से बदलाव नहीं किया है। लगातार दो दिन से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है.बीते मंगलवार को भी डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमतों में अंतिम बार बीते 29 जून को 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिकता है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…

शहर का नामपेट्रोल/रुपये लीटरडीजल/रुपये लीटर
दिल्ली80.4381.05
मुंबई87.1979.27
चेन्नै83.6378.11
कोलकाता82.1076.17
नोएडा81.0873.01
रांची80.2976.95
बेंगलुरु83.0477.02
पटना83.3177.89
चंडीगढ़77.4172.39
लखनऊ80.9872.91

Read More: तेल का उत्पादन बढ़ाने पर बनी सहमति, भारत को मिलेगी बड़ी राहत

Related posts

गोल्डमैन सैक्स ने भी सुधारा भारत के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

Buland Dustak

बिटकॉइन का नए साल में जोरदार स्वागत, 1 कॉइन की कीमत 24 लाख

Buland Dustak

कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का अनुमान

Buland Dustak

चीन से आयात पर और कसा नकेल, 5 साल के लिए बढ़ी Anti Dumping Duty

Buland Dustak

SEBI ने IPO संबंधी नियमों में किया अहम बदलाव, अधिसूचना जारी

Buland Dustak

एफडीआई ने तोड़ डाले अब तक के सारे रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री

Buland Dustak