19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

किसान आन्दोलन: ठंड में यूपी गेट पर बेखौफ डटे हैं किसान, दिल्ली आवागमन करने वाले परेशान

-भारत बंद की सफलता के लिए दिनभर मंथन

दिल्ली आवागमन नए कृषि कानून के विरोध में यूपी गेट पर किसानों का आन्दोलनरत किसानों पर बढ़ती सर्दी का भी कोई असर नहीं दिख रहा है और वे आज ग्यारहवें दिन भी यूपी गेट पर पूरे जोश खरोश के साथ डटे रहे। आंदोलनरत किसान दिनभर आगामी आठ दिसम्बर को घोषित बंद की कामयाबी के लिए मंथन करते दिखायी दिए। दूसरी ओर आन्दोलन के कारण गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वाले लोग आज भी परेशान रहे और उन्हें सुरक्षा बल वैकिल्पक रास्तो से जाने के लिए अनुरोध करते रहे।

किसान आन्दोलन

 मंथन बैठक में असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की सलाह

मंथन बैठक में किसानों ने अपने किसान साथियों को यह भी आगाह किया है कि कुछ असामाजिक तत्व किसान आन्दोलन में घुसपैठ कर माहौल खराब कर सकते हैं, इसलिए उनकी साजिश को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देना है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों का आन्दोलन शुद्ध रूप से अराजनीतिक है। इसमें यदि कोई राजनीतिक नेता किसान आन्दोलन स्थल पर आता है तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति है कि आगन्तुकों का हमेशा मेजबान स्वागत करते हैं।

कृषि कानूनों की जानकारी को हाइवे पर खोली लाइब्रेरी

आन्दोलन के ग्यारहवें दिन की खास बात यह रही कि नये कृषि कानूनों की कथित खामियों के बारे में जानकारी देने के लिए किसान परिवारों के पढे़ लिखे युवको़ ने हाईवे-9 पर ही फील्ड लाइब्रेरी खोल दी है। इस लाइब्रेरी को संचालित करने वाले राजीव चौधरी का कहना है कि आन्दोलन स्थल पर कुछ ऐसे लोग आ रहे हैं जो नये कृषि कानून के बारे में जानना चाहते हैं।

इसलिए उन्होंने आन्दोलन स्थल पर यह लाइब्रेरी शुरू की है। आन्दोलन स्थल पर किसानों के मोबाइल चार्ज करने के लिए कुछ उत्साही युवकों ने अपने ट्रैक्टर पर सोलर पैनल लगा दिया है। किसानों का कहना है कि मोबाइल चार्ज न होने के कारण उन्हें संवाद करने में काफी परेशानी हो रही थी, इसलिए मोबाइल चार्ज रकने की यह व्यवस्था की गयी है। 

आंदोलन तक निशुल्क लंगर चलेगा

आन्दोलनरत किसानों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्ध समिति ने व्यापक व्यवस्था की है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हरमीत सिंह कालका ने बताया कि आन्दोलन जब तक चलेगा, यहां पर निशुल्क लंगर चलता रहेगा। दूसरी तरफ आठ दिसम्बर को आहूत भारत बन्द को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ बन्दोबस्त किये हैं। किसान बाजारों को बन्द कराने के लिए किसी प्रकार की हिंसा न करें इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त किये गये हैं। 

बंद को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त जिलाधिकारी डा. अजय शंकर पांडेय ने बताया कि आठ दिसम्बर को चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। दूसरी तरफ व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल ने आरोप लगाया है कि किसान आन्दोलन में कुछ देश विरोधी लोग भी घुसपैठ कर चुके हैं और आन्दोलन की आड़ में वे दंगा करना चाहते हैं। उन्होंने गाजियाबाद के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे आठ दिसम्बर को अपने व्यापार व व्यवसाय को स्वतंत्र होकर चलाएं।

यह भी पढ़ें: बीमाधारकों को डिजिलॉकर की सुविधा दें बीमा कंपनियां : IRDA

Related posts

भारतीय राजनीति में खालीपन छोड़ गये प्रणब मुखर्जी, याद रखेगा देश

Buland Dustak

RSS शहर से लेकर गांव तक बनाएगा आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना

Buland Dustak

पैंगोंग झील के किनारे भारत-चीन के सैनिक आमने-सामने

Buland Dustak

खेतों में सफेद सोना, किसानों को बना रहा आत्‍मनिर्भर

Buland Dustak

चक्रवात ‘निवार’ बुधवार शाम तक तमिलनाडु और पुडुचेरी पहुंचेगा

Buland Dustak

​सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका और चीन के बाद ​भारत ​तीसरे नंबर पर

Buland Dustak