19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी हुए कोरोना से संक्रमित

वाशिंगटन, 22 जून।
बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कॉरिक ने सोमवार को ट्विटर के जरिये उक्त जानकारी दी। दोनों खिलाड़ियों ने नोवाक जोकोविच द्वारा आयोजित चैरिटी टेनिस टूर्नामेंट एड्रियन टूर में हिस्सा लिया था। 

 कॉरिक ने ट्वीट किया,” मैं आप सभी को सूचित करना चाहता था कि मेरा कोरोना परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे साथ जो भी संपर्क में रहे हैं,हर उस व्यक्ति का परीक्षण किया जाए।” 

 उन्होंने कहा, “मुझे किसी भी नुकसान के लिए वास्तव में खेद है। मैं फिलहाल अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे में कोई लक्षण नहीं है। कृपया सुरक्षित और स्वस्थ रहें। सभी को बहुत सारा प्यार।” 

उल्लेखनीय है कि कॉरिक से पहले शीर्ष टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है, जिसके कारण क्रोएिशया में चल रहे प्रदर्शनी प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी खेलना था।

Related posts

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता प्रणय खरे ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

विराट कोहली आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Buland Dustak

AIFF महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुनीं गईं बाला देवी

Buland Dustak

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Buland Dustak