19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

नैनीताल में छाये ऐसे पटाखे जो फूटते नहीं, रिश्तों में मिठास घोलते हैं

-नेहा छावड़ा ने तैयार की हैं पटाखों के आकार की चॉकलेट, शुगर फ्री चॉकलेट भी उपलब्ध है

नैनीताल: पटाखे फूटते हैं तो धमाका करते हैं, साथ में प्रदूषण भी फैलता है। मगर नैनीताल में इस दीपावली ऐसे पटाखों की चर्चा है, जो फूटते नहीं हैं पर रिश्तों में मिठास घोलते हैं। यह नया प्रयोग किया है नगर के मॉल रोड पर स्थित जय गारमेंट्स प्रतिष्ठान के स्वामी अनुज छावड़ा की पत्नी नेहा छावड़ा ने। भीमताल के पास मेहरागांव में रह रहीं नेहा ने पटाखों जैसी नजर आने वाली 6 तरह के स्वाद की चॉकलेट तैयार की है। इनमें खास है शुगर फ्री मिंट फ्लेवर की चॉकलेट। यह खाने के बाद मुंह में मिंट का ठंडा सा अहसास दिलाते हुए एक तरह का धमाका भी करती है। 

नैनीताल में छाये पटाखे

मूलतः दिल्ली निवासी नेहा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि वह शौकिया तौर पर घर से ही होम बेकरी का काम करती हैं। चार माह पूर्व उन्हें दीवाली और इस दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण के बारे में सोचते हुए पटाखों की तरह दिखने वाली चॉकलेट बनाने का विचार आया। सोचा वातावरण में प्रदूषण की जगह रिश्तों में मिठास घोली जाए।  इस बीच उनके साथ  दुर्घटना हो गई और उनके घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। 

पटाखों की तरह दिखने वाली चॉकलेट

उन्होंने कहा, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घर पर बैठ-बैठकर ही छोटे-बड़े अनार, चकरघिन्नी, रॉकेट, लक्ष्मी बम, स्काई शॉट, ताश के पत्ते, पोकर कॉइन तथा 500 व 2000 के नोटों के आकार की चॉकलेट तैयार की। इन चॉकलेट के उपहार पैक 65 रुपये से लेकर 450 रुपये तक में उपलब्ध हैं। उनका यह प्रयोग इतना पसंद किया जा रहा है कि उन्हें घर व दुकान पर व्यक्तिगत संपर्कों से ही ऑर्डर आ रहे हैं। अभी तक वह 100 से अधिक उपहार के पैक बेच चुकी हैं और उनका स्टॉक करीब-करीब समाप्त हो गया है। फिर भी काफी मांग आ रही है। खासकर शुगर फ्री मिंट फ्लेवर की चॉकलेट सर्वाधिक पसंद की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड के हैं शौकीन तो, आज ही जाएं दिल्ली की इन 7 जगहों पर

Related posts

70 एकड़ भूमि का ध्यान रख पास कराया जाएगा श्रीराम जन्मभूमि का नक्शा

Buland Dustak

एचएएल ने शुरू किया जेट ट्रेनर का स्पिन परीक्षण

Buland Dustak

सरकार ने अलीबाबा सहित 43 मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

Buland Dustak

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से यात्रा बंद, फंसे तीर्थयात्री

Buland Dustak

पीएम मोदी वाराणसी दौरा, कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष को अपनी काशी को सौंपा

Buland Dustak

Jhunjhunu Rape case: पॉक्सो कोर्ट ने 26 दिन में सुना दी फांसी की सजा

Buland Dustak