19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 11 सड़कें हुईं शहीदों के नाम, अधिसूचना जारी

- उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने इन सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाने के भी दिए निर्देश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की 11 सड़कों का नामकरण शहीदों के नाम कर दिया है। शासन के लोक निर्माण अनुभाग-1 ने इस सम्बन्ध में बुधवार को आवश्यक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक जनपद गाजीपुर में करीब 18.20 किमी लम्बी पारा-कासिमाबाद सड़क का नामकरण शहीद शशांक कुमार सिंह मार्ग किया गया है।

उत्तर प्रदेश की 11 सड़कें हुईं शहीदों के नाम, अधिसूचना जारी

इसी तरह जनपद अम्बेडकरनगर में 31 किमी लम्बे बरियावन से टांडा मार्ग का नामकरण शहीद बजरंगी विश्वकर्मा मार्ग, शामली के दिल्ली-सहारनपुर रोड से निकली ग्राम-जसाला की लिंक रोड (जसाला से कांघला मार्ग) का नामकरण शहीद स्क्वाड्रन मदनपाल मार्ग, जनपद देवरिया के अन्तर्गत छोटी-गंडक नहर पर निर्मित सेतु व पकड़ी से नौतन हथियागढ़ पिच रोड का नामकरण शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी मार्ग, जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड सरवनखेड़ा के अन्तर्गत रसूलपुर-गोगोमऊ दुआरी सम्पर्क मार्ग का नामकरण शहीद बड़े सिंह मार्ग किया गया है। 

लोग शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे

इसके अलावा जनपद जौनपुर के सिद्दीकपुर मार्ग से भुकुरा होते हुये जमहई सड़क का नामकरण शहीद सैनिक राजेश कुमार सिंह मार्ग, बिजनौर में फीना से चांदपुर मार्ग का नामकरण शहीद नायक अशोक कुमार बाल्मिकी मार्ग, वाराणसी के ग्राम मिल्कोपुर उमरहा वाया तोफापुर सड़क का नाम शहीद रमेश यादव मार्ग, गाजियाबाद के मोदीनगर पतला निवाड़ी रधुनाथपुर मार्ग का नाम शहीद अजय कुमार मार्ग, एटा में गिरोरा सरनऊ मार्ग का नाम शहीद किसान गुलाब सिंह मार्ग तथा चन्दौली के ग्राम बहादुरपुर पड़ाव भूपौली सड़क का नामकरण शहीद अवधेश यादव मार्ग के नाम से किया गया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन मार्गों पर इन शहीदों के सम्मान में बडे़ और आकर्षक बोर्ड लगाये जायं, जिन पर शहीदों का फोटो व नाम सहित पूरा विवरण अंकित होगा। उन्होंने कहा कि इससे लोग शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने शहीदों के सम्मान में इन सड़कों पर प्रवेश द्वार बनवाने के भी निर्देश दिये हैं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रदेश के लब्धप्रतिष्ठ खिलाड़ियों और टापर विद्यार्थियों के नाम भी सड़कों का नामकरण किया है।  

Related posts

Hastinapur में उत्खनन से सामने आएंगे महाभारतकालीन ‘साक्ष्य’

Buland Dustak

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

Buland Dustak

उत्तर प्रदेश में विपक्ष विरोध में और हम काम में जुटे रहे : योगी आदित्यनाथ

Buland Dustak

यूपी में 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का ऐलान

Buland Dustak

योगी सरकार में बरेली में महिलाओं को बनाया जा रहा है स्वावलंबी और आत्मनिर्भर

Buland Dustak

यूपी: कोरोना कर्फ्यू में 21 जून से और दी जाएगी छूट, खुलेंगे रेस्टोरेंट व मॉल

Buland Dustak