19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

रेलवे बोर्ड: 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, यात्री 10 से करा सकेंगे रिजर्वेशन

- रेलवे शुरू करेगा क्लोन ट्रेन, प्रतीक्षा सूची होगी खत्म 

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (सीआरबी) विनोद कुमार यादव ने शनिवार को 12 सितम्बर से 80 और नई विशेष रेलगाड़ियां शुरू करने की घोषणा की हैं। ये रेलगाड़ियां पहले से चल रही 230 विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।

रेलवे बोर्ड

सीआरबी विनोद यादव ने वर्चुअल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रेलवे यात्री इन रेलगाड़ियों में यात्रा के लिए 10 सितम्बर से रिजर्वेशन करा सकेंगे। विशेष रेलगाड़ियों में लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वाराणसी- नई दिल्ली वंदे भारत, दिल्ली- गोरखपुर हमसफर, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर और वैशाली मुजफ्फरपुर श्रमिक स्पेशल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से अपने गृह राज्य को गए लोग अब अपने कार्य स्थलों पर लौटना चाहते हैं, इसके मद्देनजर ऐसे स्थानों को इन ट्रेनों के रूट तय करने में वरीयता दी गई है।

रेलवे बोर्ड चलाएगा क्लोन ट्रेन 

रेलगाड़ियों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) को खत्म करने के लिए वैसी ही दूसरी ट्रेन (क्लोन ट्रेन) चलाने की घोषणा करते हुए यादव ने बातया कि विशेष ट्रेनों की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन या प्रतीक्षा सूची की मांग 15 से 20 दिन होगी, वहां क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने बातया कि क्लोन ट्रेन के ठहराव कम होंगे। ऐसे में लम्बी दूरी के यात्रियों को इन रेलगाड़ियों में वरीयता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि किसी ट्रेन के नाम पर चलने वाली दूसरी ट्रेन को क्लोन ट्रेन कहते हैं। यह मूल ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद रवाना की जाएगी। छात्रों के लिए विशेष रेलगाड़ियां शुरू करने के संबंध में उन्होंने बताया कि जब भी परीक्षा और इस तरह के अन्य उद्देश्यों के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध मिलेगा, हम ट्रेन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: बच्चों को मानसिक समस्या से उबारने के लिए होगी काउंसलिंग

Related posts

प्रकाश श्रीवास्तव ने ली कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Buland Dustak

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बने

Buland Dustak

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

Buland Dustak

खिलौना निर्माण के प्रोत्साहित के लिए “टॉयथॉन चैलेंज-2020” का शुभारंभ

Buland Dustak

एचएएल ने शुरू किया जेट ट्रेनर का स्पिन परीक्षण

Buland Dustak

​चीन से झड़प के बाद एलएसी पर ‘सीमित युद्ध’ के हालात

Buland Dustak