देश

7 से फिर दौड़ेगी मेट्रो, शहरी विकास मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

- कंटेनमेंट जोन के स्टेशन अभी रहेंगे बंद 
- मेट्रो के मुसाफिरों के लिए मास्क अनिवार्य होगा, सिर्फ कार्ड से ही कर सकेंगे प्रवेश

नई दिल्ली: कोरोना के कारण कई महीनों से बंद पड़ी मेट्रो आखिर फिर से पटरी पर दौड़ने वाली है। दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो 7 सितम्बर से फिर से चलने लगेगी। इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शुरुआत में केवल यलो लाइन चलाई जाएगी।

प्रवेश के लिए मेट्रो स्टेशन के केवल चयनित गेट हीे खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिन्हित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड औऱ कैशलेस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। शुरुआत में मेट्रो का परिचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक औऱ फिर शाम 4 बजे से 8 बजे तक होगा।

दिशा-निर्देश दिल्ली मेट्रो
दिशा-निर्देश दिल्ली मेट्रो

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 7 सितम्बर से मेट्रो सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। जिन मेट्रो सिस्टम में एक से अधिक लाइन हैं, वे अलग-अलग लाइनों को 7 सितम्बर से योजनाबद्ध तरीके से खोलेंगे, ताकि 12 सितम्बर तक सभी कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाए। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करना होगा, स्टेशनों पर दूरी बनाए रखने के लिए निशान बनाने होंगे, सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा, मेट्रो में केवल एसिम्टोमैटिक लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, प्रवेश द्वारा पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी, केवल स्मार्ट कार्ड धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने अभी मेट्रो शुरू करने का फैसला नहीं किया

मेट्रो प्रशासन स्टेशनों में व्यवस्था बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद लेंगे, मेट्रो में लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग व प्रचार का इंतजाम करेंगे, मेट्रो के अंदर समय-समय पर ताजा हवा व एसी के तापमान को बनाए रखना सुनिश्चित करना होगा, यात्रियों को सफर के दौरान कम सामान व धातु के लगेज न साथ लाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर नोएडा, चेन्नई, बैंगलोर, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, गुजरात, नागपुर, कोलकाता और उत्तर प्रदेश ने भी दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अभी मेट्रो शुरू करने का फैसला नहीं किया है। मुंबई में अक्टूबर तक ही मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने दोबारा लॉन्च की कोरोना की दवा, जानें कितनी कारगर है ‘कोरोनिल’

Related posts

कोविशील्ड लगाने के बाद कोरोना संक्रमण होने की संभावना 93% हुई कम

Buland Dustak

लाखों पदों पर स्थाई भर्ती की मांग को लेकर 23 व 24 फरवरी को होगी हड़ताल

Buland Dustak

IISSM का दो दिवसीय कॉन्क्लेव 11 और 12 दिसम्बर

Buland Dustak

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज खान को फांसी की सजा

Buland Dustak

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ी

Buland Dustak

नैनो टेक्नोलॉजी से अब मिल सकेगा स्वच्छ पेयजल

Buland Dustak