19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

चार धाम यात्रा समेत कई प्रमुख मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में कई पुल और पुलिया बहे

देहरादून: उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में चार धाम यात्रा के प्रमुख मार्गों समेत कई अन्य प्रमुख सड़कें भी मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। हालांकि सम्बन्धित एजेंसियों इन अवरुद्ध सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं। उधर, पिथौरागढ़ जनपद में कई स्थानों पर पुल और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सोमवार शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक चमोली जनपद में गोपेश्वर-मंडल-चोपता एनएच-107 यातायात के लिए अवरुद्ध है। जनपद में कुल 15 मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही जारी है। रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) सीतापुर और गौरीकुंड छोटी-बड़ी पार्किंग के समीप मलबा आने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है, जिसे खोलने की कार्यवाही जारी है। जनपद में 12 ग्रामीण मोटर मार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। उत्तरकाशी जनपद में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) कुथनौर के समीप मलबा आने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है। इसके अलावा जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है।

चार धाम यात्रा
चार धाम यात्रा

चार धाम यात्रा: जनपद में 11 ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध

पौड़ी जनपद में एक राज्य मार्ग, अन्य जिला मार्ग और 25 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही जारी है। देहरादून जनपद में हरिपुर-ईछाड़ी-कवानू मीनस राज्य मार्ग यातायात के लिए बंद है। कालसी-चकराता राज्य मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध है। देहरादून मसूरी राज्य मार्ग पानीवाला मोड़ के समीप रिटेनिंग वाल बनाने के कारण भारी वाहनों के लिए अवरुद्ध है। जनपद में 11 ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध है, जिन्हें खोलने की कार्यवाही की जा रही है। 

पिथौरागढ़ जनपद में थल-मुनस्यारी मार्ग पर किलोमीटर 209 कालामुनि में 5 मीटर स्पान कल्वर्ट क्षतिग्रस्त हो गई है। शिशु मंदिर नानासेम मोटर मार्ग किमी. दो पर 5 मीटर स्पान और किमी 3 में 5 मीटर स्पान कल्वर्ट क्षतिग्रस्त है। डाडाधार-जैंती मोटर मार्ग किमी 5 में 5 मीटर स्पान कल्वर्ट क्षतिग्रस्त है। राती मतियाली बसंतकोट मोटर मार्ग किमी. 6 में 24 मीटर स्पान स्टीन गार्डर सेतु बाया अवटमेंट क्षतिग्रस्त है तथा बांयी ओर की एप्रोच क्षतिग्रस्त है। जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर किमी. 54 पर किरकुटिया पुल क्षतिग्रस्त है। जनपद में एक बॉर्डर रोड और 15 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही जारी है। 

यह भी पढ़ें: महाराजा सुहेलदेव शिलान्यास पर बोले प्रधानमंत्री, भारतीय सेनानियों को नहीं दिया गया मान

Related posts

​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त

Buland Dustak

7 देशों के साथ ‘Blue Flag Exercise’ में हिस्सा लेकर भारत लौटी वायुसेना की टीम

Buland Dustak

देश के कई हिस्सों में कम हो रहे कोरोना केस, पटरी पर लौट रही जिंदगी

Buland Dustak

​एक साथ गरजे भारत और अमेरिकी लड़ाकू विमान

Buland Dustak

जन धन योजना गरीबी उन्मूलन पहल में आधार के रूप में कार्य किया:मोदी

Buland Dustak

श्री सोमनाथ मंदिर के डिजिटल प्रचार और संरक्षण कार्य की हुई शुरुआत

Buland Dustak