19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

हिमाचल में भूस्खलन से 148 सड़कें अवरुद्ध, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई सड़कें बाधित हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 अगस्त तक प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में भूस्खलन

इस संबंध में प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश में 24 अगस्त तक मौसम अच्छा नहीं रहेगा। लोकनिर्माण विभाग के मुताबिक हिमाचल में भूस्खलन से राज्य भर में 148 सड़कें बाधित हैं। सबसे जयादा 113 सड़कें मंडी जोन में बाधित हैं। शिमला जोन में 26, कांगड़ा जोन में छह और हमीरपुर जोन में तीन सड़कों पर आवाजाही बंद रही। विभाग ने दावा किया है कि 129 सड़कों को अगले 24 घंटे में बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए 228 जेसीबी, डोजर और टिप्पर तैनात किए गए हैं।

बारिश की वजह से विभाग को अब तक 21372.92 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हमीरपुर जोन में सर्वाधिक 5694.59 लाख, शिमला जोन में 4946.22 लाख, मंडी जोन में 4641.35, कांगड़ा जोन में 4474.83 लाख और नेशनल हाईवे को 1615.93 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान धर्मशाला में सबसे ज्यादा 73, पालमपुर में 38, नाहन में 32, नैना देवी में 28, जोगेंद्रनगर में 15, पांवटा साहिब में 11, गोहर व ऊना में 9-9, रामपुर और डल्हौजी में 8-8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित, 17 मई को प्रातः 5 बजे खुलेंगे

Related posts

ऑल असम इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी Engineers Day की शुभकामनाएं

Buland Dustak

जायडस बायोटेक पहुंचे मोदी, कोरोना वैक्सीन का करेंगे निरीक्षण

Buland Dustak

हा​थरस: नफरत फैलाने के लिए रातों रात बनाई गई ‘दंगे की वेबसाइट’

Buland Dustak

अब वायुसेना और नौसेना की तरह सेना के लड़ाकू विमान उड़ाएंगी महिला पायलट

Buland Dustak

भारत ने पिनाका रॉकेट मार्क-I से किए 6 टेस्ट फायर

Buland Dustak

उप्र 56 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना

Buland Dustak