19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

रायपुर : आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

रायपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनाें-दिन बढ़ती जा रही है। पालकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अब तक 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। ये स्कूल जिला मुख्यालयों के अलावा विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं।

वर्तमान में इन विद्यालयों में 74 हजार अंग्रेजी माध्यम तथा 60 हजार हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है।

उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

हिन्दी माध्यम के छात्रों, पालकों और जनप्रतिनिधियों से आ रही लगातार मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर ही प्रत्येक जिले में कम से कम एक स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय खोला जाये जहां केवल हिन्दी माध्यम के ही विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 32 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जाने की योजना है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के तहत जिन हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अपग्रेड किया गया, उनमें अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की गई है। रायपुर जिले के अरुन्धति देवी शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग में हिन्दी माध्यम के 439 बच्चे अध्ययनरत हैं।

इसी प्रकार रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में 558 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा सूरजपुर जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान में 428 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिन स्कूलों को हिन्दी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपग्रेड किया गया है, वहां के विद्यालयों में आवश्यकतानुरूप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनाें माध्यमों हेतु शिक्षकों के पद स्वीकृत किये गये हैं। यदि किसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम-विद्यालय में हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है एवं उसके अनुरूप जिला प्रशासन को अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था के लिए भी पहल की जा रही है।

Read More:- मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण

Related posts

Online Pathology Lab पर रोक लगाने के मामले में ICMR से जवाब तलब

Buland Dustak

आंध्र प्रदेश में सेनिटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

Buland Dustak

पीएम मोदी वाराणसी दौरा, कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष को अपनी काशी को सौंपा

Buland Dustak

भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

खिलौना निर्माण के प्रोत्साहित के लिए “टॉयथॉन चैलेंज-2020” का शुभारंभ

Buland Dustak

नवीन उद्यमों और नवाचारों से आत्मनिर्भर होगा मप्र, स्टार्ट-अप पॉलिसी को मंत्रि की मंजूरी

Buland Dustak