19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 : आयुक्त ने ली स्वयंसेवी संगठनों की बैठक

कोरबा 08 फरवरी (हि. स.)। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने नगर के स्वयंसेवी संगठनों एवं आमनागरिकों का आव्हान करते हुए कहा है कि आईये आप हम सब मिलकर कोरबा को साफ, सुंदर व स्वच्छ शहर बनाएं अपनी आदतों एवं व्यवहार में परिवर्तन लाएं, इस हेतु सभी को जागरूक करें। उन्होने कहा है कि सबकी सक्रिय सहभागिता से ही कोरबा साफ, सुंदर व स्वच्छ शहर बनेगा, आप सभी के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश एवं देश में सम्मानजनक स्थान बनाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022

मंगलवार कोआयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में नगर के स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का आगाज होने वाला है, इस सर्वेक्षण में हमारे कोरबा शहर को प्रदेश व देश में सम्मानजनक स्थान मिले, इस हेतु हम सबको मिलकर काम करना है।

उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से हम ओडीएफ के लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं, अब लगभग सभी के घरों में शौचालय हैं तथा लोग उनका उपयोग कर रहे हैं, ठीक इसी प्रकार हम सबको शहर की स्वच्छता की दिशा में भी पूर्ण रूप से जागरूक होकर कार्य करना होगा।

जनजागरूकता आवश्यक – आयुक्त श्री पाण्डेय ने संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में लोगों की जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लोगों के व्यवहार एवं उनकी आदतों में बदलाव जरूरी है। उन्होने स्वयंसेवी संगठनों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपनी सक्रिय सहभागिता देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

संगठन सदस्यों ने रखें सुझाव- बैठक के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयुक्त श्री पाण्डेय की पहल का स्वागत करते हुए अपना पूरा-पूरा योगदान इस दिशा में देने की मंशा जताई तथा नगर की साफ-सफाई व्यवस्था व शहर की स्वच्छता पर अपने-अपने सुझाव रखें।

घर, दुकान, प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से रखें डस्टबिन – आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आमनागरिकों, व्यापारीबंधुओं, दुकानदारों आदि से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान में सूखे व गीले कचरे के लिए दो पृथक-पृथक डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें, डस्टबिन में कचरे को संग्रहित करें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाली स्वच्छता दीदी के रिक्शे में ही कचरे को दें।

चलेगा स्वच्छता का महाअभियान- आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि निगम द्वारा शहर में 10 फरवरी से स्वच्छता का महाअभियान चलाया जाएगा, इस हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, अभियान के तहत वार्ड एवं बस्तियों में स्वच्छता टीमें पहुंचेगी तथा सम्पूर्ण साफ-सफाई का कार्य करेंगी।

बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी व उपायुक्त खजांची कुम्हार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More:- उप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण-पत्र

Related posts

दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट

Buland Dustak

डीआरडीओ का उपग्रह ‘सिंधु नेत्र’ अंतरिक्ष में स्थापित

Buland Dustak

भारी बारिश से मुंबई में अस्त-व्यस्त, सड़क और रेल यातायात पर असर

Buland Dustak

तेजपुर के ​एयर ऑफिसर कमांडिंग बने ​एयर ​कमोडोर डांगी

Buland Dustak

बांसवाड़ा में केदारनाथ हाइवे पर बरस रहे हैं पत्थर

Buland Dustak

गुलाम नबी आजाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता का अब तक का सियासी सफर

Buland Dustak