19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

देशवासियों के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

इस वर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और इसी क्रम में देश भर के तमाम सरकारी और गैर सरकारी संगठन भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी इस उपलक्ष्य में विशाल आयोजन का संकल्प लिया और कुछ अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर पूरे देश में सूर्य नमस्कार करने की मुहिम चलाई जिसमें 75 करोड़ लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया गया था।

सूर्य नमस्कार

इसी क्रम को जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक एवं आर्य समाज कठुआ के अध्यक्ष बिशन भारती की अध्यक्षता में सूर्य नमस्कार को लेकर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीते कल कठुआ शहर में स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोरोना नियमों का पालन करते हुए कई लोगों ने

किया। वहीं बुधवार को भी गोपाल आश्रम में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई लोगों ने भाग लेकर सूर्य नमस्कार और योगासन किया। विशन भारती ने बताया कि आज दुनिया में लोगों की उम्र में 20 वर्ष कम हो चुकी है, पूरी दिनचर्या में कोई भी सूर्य नमस्कार और योगा नहीं करते हैं।

Read More:- केन-बेतवा लिंक परियोजना बदलेगी किसानों की जिंदगी : प्रधानमंत्री मोदी

जिसकी वजह से लोगों को कई बीमारियां लग रही हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों को ठीक करने के लिए लोग सूर्य नमस्कार या योगा का सहारा ना लेकर बल्कि दवाइयों का सहारा लेते हैं। जिसकी वजह से लोगों को बीमारियां लग रही हैं और उम्र में भी कटौती हुई है।

भारती ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां पर भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सूर्यनमस्कार संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर का एक व्यक्ति इस सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में भाग ले और उसके बाद वह घर जाकर अपने परिवार संघ रोजाना सूर्यनमस्कार और योगा करे, ताकि सभी लोग परिवार सहित सुखी और स्वस्थ रहें।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में कठुआ में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 हजार सूर्यनमस्कार का जो लक्ष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रखा है उसे पूरा किया जा सके और यह सब देश वासियों के सहयोग से पूरा होगा।

Related posts

बांकेबिहारी के दर्शनों को उमड़ा सैलाब, कोरोना गाइड लाइन की उड़ीं धज्जियां

Buland Dustak

चीन ने लिपुलेख में बनाया मिसाइल प्लेटफार्म

Buland Dustak

गांधी की यादों को छायाचित्र में समेटे है कौसानी का ‘अनासक्ति आश्रम’

Buland Dustak

नैनीताल में छाये ऐसे पटाखे जो फूटते नहीं, रिश्तों में मिठास घोलते हैं

Buland Dustak

भारत अब बनाएगा एशिया की सबसे लम्बी सुरंग

Buland Dustak

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बने

Buland Dustak