19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

सारा-विक्की की लुकाछुपी-2 का इंदौर से पैकअप, लिखी दिल को छू लेनेवाली पोस्ट

इंदौर, 28 जनवरी (हि.स.) । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जानेवाली शहर इंदौर में लम्बे समय से चल रही लुकाछुपी-2 की शूटिंग पूरी हो गई है । इसके बाद विक्की कौशल और सारा अली खान ने फिल्म यूनिट के साथ पैकअप कर लिया लेकिन वे और सारा मध्य प्रदेश के लोगों से मिले प्यार से इस तरह अभिभूत हैं कि उन्हें अब भी मप्र के लोगों की याद आ रही है। इसलिए विक्की कौशल और सारा अली खान ने अब अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक ही फोटो शेयर करते हुए इंदौर के लोगों को याद कर बहुत भावुक कर देनेवाली पोस्ट लिखी है ।

लुकाछुपी-2

याद रहेगा अल सुबह बोन फायर्स और चाय की चुस्कियां …

सारा लिखती हैं कि मुझे सौम्या का किरदार देने के लिए लक्ष्मण उटेकर का बहुत धन्यवाद है। विक्की कौशल के साथ रोज पंजाबी गाने, अल सुबह बोन फायर्स और चाय की चुस्कियां हमेशा याद रहेंगी। मप्र के प्राकृतिक सौंदर्य की रह-रह कर याद आ रही है। वहीं, विक्की कौशल ने पूरी यूनिट को शुक्रिया कहते हुए लिखा है कि बात ये दिल की है, जो घर-घर तक पहुंचेगी… या शायद बात घर की है जो हर दिल को छूएगी। सी यू ऑल सून एट द मूवीज…विक्की ने भी इंदौरवासियों को दिल से शुक्रिया कहा है ।

अद्भुत था मेले में आदिवासी नृत्य…

इंदौर में लुकाछुपी-2 की शूटिंग शहर में अनेक कोनों में की गई थी । वहीं, इन दोनों की जोड़ी यहां अनेकों बार बाइक पर घूमती भी नजर आई। फिल्म में भी बाइक वाले सीन बहुत अच्छे शूट हुए हैं। इसके साथ ही उनके खाने के, शादी के कई मनमोहक दृश्य यहां शूट किए गए हैं।

Read More:- कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

फिर प्रोडक्शन टीम महेश्वर और मांडू गई, जहां पर मेले का दृश्य फिल्माया गया। मेले में आदिवासी नृत्य शूट हुआ । यहां विक्की और सारा दोनों नौका विहार का आनंद लेते हुए भी देखे गए । मांडू के महलों में भी फिल्म की शूटिंग की गई। इन्होंने ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान महादेव के दर्शन किए।

लुकाछुपी-2 मध्यमवर्गीय परिवार की फिल्म

फिल्म में एक्टर विक्की कौशल का नाम कपिल है और एक्ट्रेस सारा अली खान सौम्या है, दोनों को मध्यमवर्गीय परिवार का दर्शाया गया है। विक्की कौशल योग के शिक्षक हैं तो सारा अली खान शिक्षिका की भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग जब समाप्ति की ओर थी तब सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह को याद किया फिर मां-बेटी इंदौर के खजराना भगवान श्रीगणेश के दर्शन के साथ ही उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान आशुतोष के दर्शन करती नजर आईं।

Related posts

PLI योजना का पूरा लाभ उठाएं राज्यः प्रधानमंत्री

Buland Dustak

अभिनेता ऋषि कपूर की दूसरी पारी :बॉलीवुड के अनकहे किस्से  

Buland Dustak

जन धन योजना गरीबी उन्मूलन पहल में आधार के रूप में कार्य किया:मोदी

Buland Dustak

सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश: पटाखों पर रोक सुनिश्चित करें एजेंसियां

Buland Dustak

ई मतदाता पहचान पत्र और डिजिटल रेडियो सेवा का होगा शुभारंभ

Buland Dustak

अब लिखा जाएगा भारत का सैन्य युद्ध इतिहास, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Buland Dustak