19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

असम में उग्रवादी संगठन DNLA के मुखिया समेत 80 कैडर का आत्मसमर्पण

डिमा हसाउ: असम सरकार को राज्य में शांति बहाली के मोर्चे पर आज फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य के डिमा हसाउ पहाड़ी जिला के नवगठित उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के मुखिया समेत सभी 80 कैडरों ने आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके चलते डिमा हसाउ जिला पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त हो गया है।

डीएचडी (जे) और डीएचडी के बाद इस बार डीएनएलए उग्रवादी संगठन भी हथियारों को सौंपकर राष्ट्र की मुख्यधारा में लौट आया। शनिवार को आत्मसमर्पण कार्यक्रम जिला मुख्यालय हाफलांग से लगभग 120 किलोमीटर दूर माइबांग सब डिवीजन के खेप्रे खेल मैदान में आयोजित किया गया।

असम में उग्रवादी संगठन

डीएनएलए के अध्यक्ष इतिका डिफूसा, स्वयंभू मुख्य सेनाध्यक्ष युद्धासान हाफलंगबार और उग्रवादी संगठन के महासचिव प्रीतमजीत जिडूंग के नेतृत्व में संगठन के सभी कैडरों ने अपने हथियार सरकार को सौंपते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौट आए।

Also Read: बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित

इस मौके पर एडीजीपी (विशेष) हिरेन नाथ, आईजीपी (कानून व्यवस्था) दीपक केडिया, उत्तर कछार पहाड़ी स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा, नवागंतुक जिलाधिकारी नाजरीन अहमद, पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि इसी साल सात सितम्बर को उग्रवादी समूह डीएनएलए ने सरकार के साथ एकतरफा युद्धविराम का ऐलान किया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को गुवाहाटी में उग्रवादी संगठन डीएनएलए के अध्यक्ष इतिका डिमासा द्वारा असम में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। उक्त समझौते के आधार पर आज डीएनएलए संगठन आधिकारिक तौर पर हथियारों को पुलिस अधिकारियों को सौंपकर राष्ट्र की मुख्यधारा में लौट आया।

Related posts

गुलाम नबी आजाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता का अब तक का सियासी सफर

Buland Dustak

कोविशील्ड लगाने के बाद कोरोना संक्रमण होने की संभावना 93% हुई कम

Buland Dustak

ऑल असम इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी Engineers Day की शुभकामनाएं

Buland Dustak

पाकिस्तान ने पहली बार कबूला- दाऊद इब्राहिम कराची में…

Buland Dustak

G20 Summit 2021: विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

Buland Dustak

भारत और फ्रांस के राफेल जोधपुर में करेंगे युद्धाभ्यास

Buland Dustak