19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

भारतवंशी Anita Anand बनीं कनाडा की रक्षा मंत्री

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के मंत्रिमंडल में हुए बदलाव के बाद भारतवंशी कनाडाई राजनीतिज्ञ Anita Anand को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। अनीता आनंद (54) को भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हरजीत सज्जन का स्थान लेंगी। सज्जन को अंतरराष्ट्रीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। अनीता आनंद कनाडा की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनी हैं।

Anita Anand

इस पद पर नियुक्त होने के बाद अनीता ने ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे यह पोर्टफोलियो सौंपने के लिए जस्टिन ट्रूडो को धन्यवाद। Anita Anand को ओकविल से सांसद के रूप में चुने जाने के बाद 2019 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री की जिम्मेदारी दी थी।

Also Read: जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में भारतीय माता-पिता के घर हुआ था। दोनों डॉक्टर थे। उनकी मां सरोज पंजाब से और पिता एस.वी. आनंद तमिलनाडु से थे। अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।

Related posts

अमेरिकी संसद में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत

Buland Dustak

डिज्नीलैंडः कल्पनाओं का अनोखा संसार की स्थापना दिवस (17 जुलाई)

Buland Dustak

डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

Buland Dustak

KP Sharma Oli देंगे इस्तीफा या अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे

Buland Dustak

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का सुरक्षा के बीच शपथ समारोह

Buland Dustak

नए टेक वीजा सिस्टम का ब्रिटेन कर सकता है ऐलान, भारतीयों को होगा फायदा

Buland Dustak