19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

नमामि गंगे योजना: सड़क कटिंग का मलबा धौली गंगा में हो रहा निस्तारित

नमामि गंगे योजना: चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी सड़क का चौड़ीकरण कार्य कर रहे कम्पनी पर स्थानीय ग्रामीणों ने मनमाने तरीके से मलबा निस्तारण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को कहना है कि यहां कंपनी की ओर से हिल कटिंग कर मलबा धौली गंगा में उड़ेला जा रहा है।

इससे एक ओर जहां केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना को पलीता लगाया जा रहा है, वहीं क्षेत्र में मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठाई है।

नमामि गंगे योजना

नमामि गंगे योजना का मखौल

भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से जोशीमठ-मलारी हाइवे का इन दिनों चौड़ीकरण कार्य करवाया जा रहा है। बीआरओ की ओर से यहां हिल कटिंग के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी ओसिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी की ओर से यहां जहां विस्फोट कर चट्टानों को काटा जा रहा है वहीं पहाड़ी निकल रहे मलबे को निर्धारित डम्पिंग जोन में डालने की बजाय सीधे धौली गंगा नदी में उड़ेला जा रहा है। इससे नदी साइड मौजूद देवदार, भोजपत्र और थुनेर जैसी संरक्षित प्रजाति के पौधों को खासा नुकसान हो रहा है।

Also Read: LOC पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, जनरल नरवणे ने सेना को हाई अलर्ट पर रखा

स्थानीय निवासी धन सिंह घरिया और प्रेम सिंह फोनिया का कहना है कि मामले में निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों से कई बार वार्ता करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस प्रकार के निर्माण से पर्यावरण के साथ ही धौली नदी को भी नुकसान हो रहा है।

नंदा देवी बायोस्फियर, चमोली के निदेशक अमित कंवर का कहना है कि जोशीमठ-मलारी हाइवे पर हिल कटिंग कार्य के लिए नियमानुसार कार्य करने की अनुमति दी गई है। यदि नियमों के विरुद्ध निर्माणदायी संस्था की ओर से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा और विभागीय नियमानुसार मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

अफ्रीका तट मोम्बासा पर शुरू हुआ नौसैन्य अभ्यास ‘Cutlass Express 2021’

Buland Dustak

रेलवे का प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार, युवाओं को कौशल विकास योजना

Buland Dustak

चीन-अमेरिका की तर्ज पर बनेंगी भारतीय सेनाएं

Buland Dustak

सिंगापुर एयर शो में दुनिया ने देखी भारत के स्वदेशी लड़ाकू तेजस की ताकत

Buland Dustak

46 ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यक्रमों का उद्घाटन

Buland Dustak

कोविशील्ड लगाने के बाद कोरोना संक्रमण होने की संभावना 93% हुई कम

Buland Dustak