19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Bharat band : संयुक्त किसान मोर्चा के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम

नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा के Bharat band के चलते सोमवार को दिल्ली और एनसीआर को जोड़ने वाली कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इससे दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार देखी गईं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और 24 को बंद कर दिया गया है। यूपी से आने वाले और इस रास्ते से वापस जाने वाले लोगों से इस मार्ग की बजाय दूसरे रास्ते से जाने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि यूपी से आने और जाने वाले डीएनडी, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद रोड का इस्तेमाल करें।

Bharat band संयुक्त किसान मोर्चा
Bharat band (संयुक्त किसान मोर्चा)

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन के दौरान सभी जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर आदि अपना काम जारी रख सकते हैं।

इन इलाकों में लगा जाम

आइटीओ, आश्रम, आनंद विहार, चिल्ला बॉर्डर इलाके में भीषण जाम लगा। वहीं पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर कड़कड़डूमा से लेकर लक्ष्मी नगर और आइटीओ तक वाहनों की लंबी कतारें लगी। इसी क्रम में ओखला रोड, जामिया नगर, संगम विहार, खानपुर, पुल प्रह्लादपुर, सरिता विहार, जखीरा,पंजाबी बाग, मोती नगर, शंकार रोड़, टिकरी बॉर्डर, घेवरा मोड़, नांगलोई,नजफगढ़ आदि इलाकों में भी भीषण जाम लगा।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा

पुलिस ने रविवार रात को ही एहतियातन सुरक्षा भारी संख्या में नरेला, गांजीपुर, और टिकरी बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। पुलिस ने खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है। सामान्य दिनों की तुलना में सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में करीब पांच अतिरिक्त कंपनी की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गई है। हालांकि बॉर्डर पर पहले से भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हैं और बैरिकेडिंग लगाकर वहां सुरक्षा कर्मियों की पहले से ही तैनाती की गई है।

Read More : प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन किया लॉन्च
वीडियो कैमरे व दूरबीन से लैस

Bharat band के दौरान कोई असामाजिक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाकर माहौल को बिगाड़े नहीं, इसके लिए संदिग्धों पर वीडियो कैमरे व दूरबीन से लैस होकर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं खुफिया इकाइयों से भी पुलिस लगातार सूचनाएं इक्ट्ठा कर रही है। ताकि कोई ऐसी स्थिति न हो, जिसके कारण हालात खराब हों।

Related posts

मेट्रो प्रोजेक्ट आगरा मिशन को और मजबूत करेंगे: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

अमरनाथ धाम यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का 15 से ऑनलाइन पंजीकरण

Buland Dustak

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

Buland Dustak

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बने

Buland Dustak

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को मुख्यमंत्री धामी ने किया भंग, तीर्थ पुरोहितों में हर्ष की लहर

Buland Dustak

सारा-विक्की की लुकाछुपी-2 का इंदौर से पैकअप, लिखी दिल को छू लेनेवाली पोस्ट

Buland Dustak