19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Vision Organization: फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

अलवर: शहर के बिजली घर सर्किल का कॉर्नर पिछले कई दिनों से यहां से गुजरने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। Vision Organization की तरफ से यहां सुबह-शाम एक टैंट के नीचे जरूरतमंद लोगों को खाना खाते देखा जा सकता है।

यह सेवा Vision Organization की ओर से की लगातार की जा रही है। गुरुवार को संस्था ने इस अनवरत कार्य के 100 दिन पूरे कर लिए। यहां खास बात यह है कि यह है की खाना फ्री नहीं देकर 10 रुपये लिए जाते हैं ताकि व्यक्ति का सम्मान बना रहे।

Vision Organization

संस्था के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि यह सेवा संस्था के लोगों ने शुरू की। संस्था के करीब 35 लोग इस सेवा में शामिल है। इस नेक और पुनीत कार्य को देखते आमजन, समाजसेवी और शहर की विभिन्न संस्थाएं जुड़ती चली गई और इस तरह कारवां बढ़ता चला गया। बड़ी संख्या में लोग यहां सुबह शाम भोजन करते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो अब संस्था से जुड़कर सेवा भी करते हैं।

श्रम मंत्री ने किया था शुभारंभ, मजदूरों को लाभ

Vision Organization की ओर से चलाए जा रहे इस सेवा भावी कार्य का शुभारंभ श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने 19 जून 2021 को किया था। संस्था की ओर से 10 रुपये में खाना खिलाया गया।

बिजली घर सर्किल पर बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में आसपास के गांवों से आते हैं। काम नहीं मिलने पर यहीं रहते हैं। वहीं पास ही 3 सरकारी अस्पताल है। ऐसे में सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो बाहर से आते हैं, उन्हें 10 रुपये में भर पेट खाना मिलता है।

Vision Organization में आने वाले मजदूरों ने शराब पीना छोड़ा

सदस्य चिंटू गुर्जर ने बताया कि संस्था के सदस्यों से यहां रोजाना खाना खाने वाले लोग दिल से जुड़ गए है। वह दिन रात यहां काम में अपना सहयोग करते है। खास बात यहाँ यह भी है कि कई मजदूर जो रोजाना शराब पीते थे।

शराबियों को संस्था द्वारा खाना नहीं दिया जाता। यहां का माहौल घर जैसा होने के कारण मजदूर वर्ग के कई लोगों ने शराब तक पीना छोड़ दिया क्योकि उन्हें कैम्प में आकर सेवा करनी है। हर तरह से संस्था द्वारा मजदूरों की सहायता की जाती है।

Also Read: रामायण कॉन्क्लेव 2021: प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ ‘जन-जन के राम’
NGO
यहां फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

यहां कैम्प के बाहर लगे बैनर पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है यहां भोजन फ्री में नहीं मिलता, आपका आत्मसम्मान जरूरी है। यहां आने वाले लोगों से भोजन के लिए 10 रुपये लिए जाते है। यह 10 चैरिटी में जाते हैं।

जन्मदिन, सालगिरह आदि पर खिला रहे है खाना

Vision Organization के इस कार्य को देखते हुए आमजन उनसे जुड़ गए है। अब लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह से लेकर पुण्यतिथि आदि पर संस्था से मिलकर उस दिन के कहने के पैसे स्वयम वहन कर आमजन को फ्री में खाना खिलवाते है। इस कार्य में परिवार सहित आकर अपने हाथों से खाना खिलाते है। आमजन के साथ जन्मदिन मनाते है।

Related posts

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 पर दिये 4 अहम सुझाव

Buland Dustak

टीकाकरण अभियान : बंगाल में शुरू हुआ कोविड वैक्सीन का ड्राई रन

Buland Dustak

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, लॉकडाउन पर हो विचार: सुप्रीम कोर्ट

Buland Dustak

गजकेसरी योग में भाई की कलाई पर बहने रविवार को बांधेगी रक्षा सूत्र

Buland Dustak

Bird Flu फैल सकता है इंसानों में, रहें सावधान

Buland Dustak

पपीते की खेती में विषाणु रोग प्रबंधन से बढ़ेगी पैदावार

Buland Dustak