19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

नई दिल्ली, 08 अगस्त

कोरोनावायरस के चलते एक बार फिर क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप को अब ऑस्ट्रेलिया में ही 2022 में आयोजित किया जाएगा, जबकि अगले साल भारत में होने वाला टी 20 विश्व कप अपने निर्धारित समय अनुसार ही आयोजित होगा।

इसके अलावा, महिलाओं का 50 ओवर विश्व कप, जोकि अगले साल फरवरी – मार्च में न्यूजीलैंड में होना था, उसे भी अब 2022 तक स्थगित कर दिया गया है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा, “आईसीसी पुष्टि करता है कि 2021 टी 20 विश्व कप अपने निर्धारित कार्यकर्म अनुसार भारत में होगा। कोरोनावायरस के कारण स्थगित हुआ 2020 विश्व कप अब 2022 में ऑस्ट्रेलिया में ही आयोजित होगा।”

कोरोनावायरस महामारी के कारण खेल के कैलेंडर को बाधित

कोरोनावायरस महामारी के कारण खेल के कैलेंडर को बाधित करने से पहले, 2020 टी 20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर – नवंबर में आयोजित किया जाना था। इसके बाद, 2021 संस्करण और 2023 50 ओवर के विश्व कप का आयोजन भारत में किया जाना था।

भारत में होने वाला टी20 विश्व कप 2021 के अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा और इसका फाइनल 14 नवंबर को निर्धारित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 को भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा।

इसके अलावा, महिलाओं का 50 ओवर विश्व कप अब न्यूजीलैंड में 6 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक खेला जाएगा।

साहनी ने कहा, “अब आईसीसी कार्यकर्मों के भविष्य को लेकर तस्वीर एकदम साफ है, जिससे अब सारे देश स्थगित हुए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का कार्यकर्म तैयार कर सकते हैं।”

भारत में होने वाले 2021 टी 20 विश्व कप का प्रारूप 2020 की तरह ही होगा, और जो टीमें 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं, वही अब 2021 में भारत में खेलेंगी। जबकि, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 संस्करण की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया नए सिरे से होगी।

Related posts

यूरो कप : क्रोएशिया को 5-3 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य देकर दूसरी पारी में 286 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

मप्र के स्टॉर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, देश को दिलाए दो स्वर्ण पदक

Buland Dustak